अस्पताल में जन्मा 'बाहुबली' नवजात: वजन 6.5 किलो, एक बार में पी जाता है 2 बोतल दूध, पैदा होते ही छोटे पड़े कपड़े

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 07:45 AM

6 4 kg baby born in britain

ब्रिटेन के मिल्टन कीन्स अस्पताल से एक बेहद हैरान और रोमांचित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सी-सेक्शन (सिजेरियन डिलीवरी) के जरिए एक ऐसे नवजात शिशु को जन्म दिया है जिसका वजन सामान्य बच्चों के मुकाबले ठीक दोगुना यानि कि 6.4...

UK Miracle Baby : ब्रिटेन के मिल्टन कीन्स अस्पताल से एक बेहद हैरान और रोमांचित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सी-सेक्शन (सिजेरियन डिलीवरी) के जरिए एक ऐसे नवजात शिशु को जन्म दिया है जिसका वजन सामान्य बच्चों के मुकाबले ठीक दोगुना यानि कि 6.4 किलोग्राम है। पैदा होते ही यह बच्चा अपने असाधारण शारीरिक आकार और खुराक के कारण पूरे ब्रिटेन और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

डाइट देखकर डॉक्टर भी हैरान

जन्म के तुरंत बाद से ही इस अनोखे बच्चे ने अपने माता-पिता और डॉक्टरों को चौंकाना शुरू कर दिया। बच्चे का आकार इतना बड़ा था कि जन्म से पहले खरीदे गए Newborn Size के सारे कपड़े उसे छोटे पड़ गए। मजबूरी में माता-पिता को जन्म के पहले ही दिन से उसे 3 से 6 महीने के बच्चों के कपड़े पहनाने पड़े। कपड़ों के साथ-साथ इस नवजात की भूख भी सबको हैरान कर रही है। यह बच्चा एक बार की डाइट में सीधे दो बोतल दूध गटक जाता है।

वहीं ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 33 वर्षीय मां जेनेली रॉस (Jenell Ross) की यह प्रेग्नेंसी काफी तकलीफदेह और उतार-चढ़ाव भरी रही। गर्भ में बच्चे का आकार इतनी तेजी से बढ़ रहा था कि डॉक्टरों को हर 14 दिन में जेनेली का विशेष अल्ट्रासाउंड और ब्लड शुगर टेस्ट करना पड़ता था। हालांकि तमाम आधुनिक मशीनों के बावजूद डॉक्टर डिलीवरी से पहले बच्चे के इतने भारी वजन का सटीक अंदाजा नहीं लगा सके थे।

PunjabKesari

 

बता दें कि जेनेली की लंबाई 5 फीट 7 इंच है जबकि उनके पति विक्टर ओकनमे (Victor Okanme) 6 फीट लंबे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जेनेटिक्स (आनुवंशिकी) का एक दुर्लभ केस है। जेनेली के पहले से दो बच्चे हैं लेकिन यह नया मेहमान जन्म के समय अपने दोनों भाई-बहनों से ठीक दोगुना भारी है।

अगर मेडिकल इतिहास के पन्नों को पलटें तो यह बच्चा मामूली अंतर से ब्रिटेन का सबसे वजनी बच्चा बनने से चूक गया। ब्रिटेन में अब तक के सबसे भारी बच्चे का रिकॉर्ड वर्ष 1992 में जन्मे गाय कार (Guy Carr) के नाम दर्ज है जिसका वजन 7 किलोग्राम से भी अधिक (15 पाउंड 8 औंस) था।

इसके बाद 2013 में जॉर्ज किंग (15 पाउंड 7 औंस) और 2021 में अल्फा स्टोन मिशेल (14 पाउंड 15 औंस) का नाम आता है। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने मां जेनेली और इस 'सुपर बेबी' दोनों को पूरी तरह से स्वस्थ और फिट घोषित किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!