'इंडिया' के नेता बृहस्पतिवार को ऑनलाइन बैठक करेंगे, 'वोट चोरी' के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 05:52 AM

india leaders will hold an online meeting on thursday to discuss the future st

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी...

नेशनल डेस्क : विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस) की रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। पिछले हफ्ते, 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर 'इंडिया' के नेताओं को चाय पर भी आमंत्रित किया था। बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और 'वोट चोरी' के खिलाफ लड़ाई को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाने का संकल्प लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!