विदेश मंत्री जयशंकर ने जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 08:24 AM

jaishankar held bilateral meetings with g20 foreign ministers

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष अनिता आनंद से मुलाकात की और भारत-कनाडा सहयोग में ''निरंतर प्रगति'' का आकलन किया। जयशंकर ने शुक्रवार को अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आनंद से मुलाकात की।

वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी कनाडाई समकक्ष अनिता आनंद से मुलाकात की और भारत-कनाडा सहयोग में ''निरंतर प्रगति'' का आकलन किया। जयशंकर ने शुक्रवार को अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आनंद से मुलाकात की। 

जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'आज कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने सहयोग में हो रही निरंतर प्रगति का आकलन किया।' जयशंकर ने अर्जेंटीना, मेक्सिको, ब्राजील और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'अटलांटा में जी20 की बैठक से इतर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विरनो से मिलकर खुशी हुई।' 

जयशंकर ने बताया कि क्विरनो के साथ बैठक में व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा एवं परमाणु सहयोग और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मेक्सिको के विदेश मंत्री रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज के साथ उनकी बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देना था। जयशंकर ने कहा, 'ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा के साथ बैठकर बातचीत करना सुखद रहा। हमारी बातचीत में द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दे शामिल रहे।' 

जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ''जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से मिलकर अच्छा लगा। मैं हमेशा जर्मनी के विदेश मंत्रालय के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्साहित रहता हूं।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!