'इंडिया' गठबंधन मार्च : राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप, कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं

Edited By Updated: 01 Nov, 2026 01:59 PM

rahul gandhi accuses bjp of forcibly getting shops in connaught place closed

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'इंडिया' गठबंधन के मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस की दुकानों को जबरन बंद करा दिया, जिससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है।

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'इंडिया' गठबंधन के मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस की दुकानों को जबरन बंद करा दिया, जिससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। 

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान तक मार्च के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से कनॉट प्लेस जाते समय अपने वाहन से जारी एक वीडियो में कहा कि विपक्षी गठबंधन ने रैली में आने वाले लोगों से कनॉट प्लेस में खरीदारी करने की अपील की थी, ताकि स्थानीय दुकानदारों को फायदा हो सके। 

उन्होंने कहा, 'लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि भाजपा ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं।' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा दुकानदारों का नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा, 'देश देख रहा है कि भाजपा दुकानदारों का नुकसान कर रही है।' उनके इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!