पाकिस्तानः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में दूल्हा-दुल्हन समेत 8 की मौत

Edited By Updated: 11 Jan, 2026 10:29 PM

8 dead including bride and groom in gas cylinder blast

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए आठ लोगों में एक नवविवाहित दंपति भी शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सेक्टर जी-7/2 स्थित एक घर में शादी समारोह के दौरान हुई।

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए आठ लोगों में एक नवविवाहित दंपति भी शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना सेक्टर जी-7/2 स्थित एक घर में शादी समारोह के दौरान हुई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि आठ लोग मारे गए और 11 घायल हो गए, बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला। 

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने कहा कि पीड़ितों के इलाज के लिए आपात स्थिति घोषित की गई थी। इस्लामाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) साहिबजादा यूसुफ ने मीडिया को बताया कि विस्फोट से कम से कम चार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मृतकों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद जो मकान ढह गया, उसमें शादी में आए कई मेहमान मौजूद थे। 

बचाव दल ने मलबे से उनमें से कई लोगों को जीवित निकाला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीनेट सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया, "यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, जिसने एक परिवार के लिए उत्सव को मातम में बदल दिया।" 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!