2023 में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में  लगी "ब्लैक समर" से भी भयंकर आग, 8.40 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र जलकर हुआ राख

Edited By Tanuja,Updated: 24 Apr, 2024 11:55 AM

84 million hectares of northern australia burned in 2023

2023 में ऑस्ट्रेलिया को जंगल की सबसे बड़ी आग का सामना करना पड़ा। एक दशक से अधिक समय में यह जंगल की आग का सबसे बड़ा मौसम था। यह...

सिडनीः  2023 में ऑस्ट्रेलिया को जंगल की सबसे बड़ी आग का सामना करना पड़ा। एक दशक से अधिक समय में यह जंगल की आग का सबसे बड़ा मौसम था। यह आग 2019-20 की ब्लैक समर कही जाने वाली जंगल की आग से भी आठ गुना बड़ी आग थी।  चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय के  रोहन फिशर जो सूचना प्रौद्योगिकी विकास शोधकर्ता हैं, की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्लैक समर ने दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया में एक करोड़ हेक्टेयर का क्षेत्र जला डाला था।  रोहन फिशर का कहना है कि मेरे शोध से पता चलता है कि 2023 की आग ने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आठ करोड़ 40 लाख हेक्टेयर से अधिक रेगिस्तान और सवाना को जला दिया। यह पूरे न्यू साउथ वेल्स से बड़ा है, या यूनाइटेड किंगडम के आकार से तीन गुना अधिक है। इन आग के पैमाने को समझना कठिन है।

 

जिस गति से ये आग फैली वह भी अविश्वसनीय थी। सितंबर और अक्टूबर के कुछ ही हफ्तों में, उत्तरी क्षेत्र और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बार्कली, तनामी और ग्रेट सैंडी रेगिस्तान में एक करोड़ 80 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि जल गई। मैंने इस महीने कैनबरा में अंतर्राष्ट्रीय अग्नि व्यवहार और ईंधन सम्मेलन में 2023 की आग पर यह शोध प्रस्तुत किया। मैंने इन आग के पैमाने का वर्णन किया, वे क्यों घटित हुईं, और ऑस्ट्रेलिया के दूरस्थ लेकिन पारिस्थितिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा में मदद करने के लिए आग को कैसे बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है। ऐसा क्यों हुआ?

 

रोहन फिशर के अनुसार  आग और बारिश का गहरा संबंध है। बारिश से घास में वृद्धि होती है और जब यह सूख जाती है, तो घास आग का ईंधन बन जाती है। उदाहरण के लिए, आप अधिक वर्षा वाले वर्षों के बाद अधिक आग का पैटर्न देख सकते हैं, जो उत्तरी क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों में आवधिक अंतराल पर दोहराया गया है। इस प्रकार, ला नीना रेगिस्तान में इन भीषण आग का प्रमुख चालक है। हालाँकि 2023 भीषण अग्नि वर्ष था, 2011 उससे भी बड़ा था। अकेले एनटी में, 2011 में साढ़े पांच करोड़ हेक्टेयर से अधिक जल गया, जबकि 2023 में चार करोड़ तीस लाख हेक्टेयर जल गया था।

 

जब ईंधन सूख जाता है और मौसम की स्थिति चरम पर होती है, तो सवाना और रेगिस्तानी इलाकों में बिजली गिरने से आग लगने की अधिक संभावना होती है। मीडिया और सोशल मीडिया पर कई तरह से सुझाव दिया गया है कि ये आग एक ‘‘सामान्य'' चक्र का हिस्सा है, जलवायु परिवर्तन का परिणाम है, या बड़े पैमाने पर आगजनी का परिणाम है। यह सीधे सादे कारण रेगिस्तानी देश में अग्नि प्रबंधन की जटिलता और इतिहास को समझने में विफल रहते हैं।  आग की इन घटनाओं का मुख्य कारण बहुत बड़ा ईंधन भार था। ये बढ़ते गीले मौसम प्राकृतिक चक्र का हिस्सा हैं। जबकि जलवायु परिवर्तन आग की स्थिति को और अधिक गंभीर बना सकता है, इस मामले में यह मुख्य कारण नहीं है। हालाँकि, इन आग का पैमाना ‘‘सामान्य'' नहीं था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!