मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर अंधाधुंध गोलीबारी, 11 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

Edited By Updated: 26 Jan, 2026 05:07 PM

a mass shooting at a football field in central mexico leaves 11 dead

मध्य मेक्सिको के एक फुटबॉल मैदान में रविवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सलामांका मेयर सीजर प्रीटो ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि हमलावर फुटबॉल मैच के...

नेशनल डेस्क: मध्य मेक्सिको के एक फुटबॉल मैदान में रविवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सलामांका मेयर सीजर प्रीटो ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि हमलावर फुटबॉल मैच के आखिर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दस लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं। मेयर ने कहा कि यह हमला शहर में बढ़ते अपराध का हिस्सा है। उन्होंने राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबाउम से हिंसा पर नियंत्रण के लिए मदद की अपील की। गुआनाजुआतो राज्य के लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

गुआनाजुआतो में पिछले वर्ष देश में सबसे अधिक हत्याएं दर्ज हुई थीं। स्थानीय गिरोह सांता रोजा डी लीमा का जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के साथ टकराव हो रहा है। मेयर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, ऐसे अपराधी समूह हैं जो प्रशासन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।'' 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!