अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, यूएई 2022 -23 के लिए यूएनएससी के अस्थायी सदस्य

Edited By Updated: 12 Jun, 2021 12:54 AM

albania brazil uae are non permanent members of the unsc for 2022 23

युक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गैर स्थायी सदस्यों के तौर पर 2022-23 के कार्यकाल के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) को निर्विरोध चु

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गैर स्थायी सदस्यों के तौर पर 2022-23 के कार्यकाल के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) को निर्विरोध चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य हैं। यूएनएससी के पांच गैर स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव हुआ।

अस्थायी सदस्य के तौर पर इन देशों का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। सभी पांचों देश निर्वरोध चुनाव जीत गए क्योंकि परिषद में आवंटित सीट के लिए अपने संबंधित क्षेत्र समूहों में वे इकलौते उम्मीदवार थे। अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए तीन सीटें उपलब्ध थी और इन सीटें पर गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात ने जीत हासिल की।

लातिन अमेरिका और कैरेबियाई समूह की सीट पर ब्राजील और पूर्वी यूरोप समूह की सीट पर अल्बानिया ने जीत हासिल की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित सभी पांचों सदस्यों को बधाई। भारत आप सबके साथ मिलकर काम करने को आशान्वित है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!