ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव को नष्ट किया : अमेरिकी सेना

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 12:06 AM

us military destroyed two iranian boats attempting to seize a drone boat

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास एक ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया।

नेशनल डेस्क : अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास एक ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने कहा, "हाल में दो ईरानी नावों ने अमेरिका की मानवरहित ड्रोन नौका पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल कमांड की सख्त कार्रवाई के कारण वे अपने मकसद में नाकाम रहीं।"

ईरान के सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी कि मछली पकड़ने वाली उसकी दो नौकाएं देश के दक्षिणी तट के पास होर्मोजगान प्रांत में हमले का शिकार हो गईं, जिसके बाद कई मछुआरे लापता हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!