होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का बड़ा हमला: धू-धू कर जला तेल टैंकर, US की 10 दिनों की लगातार बमबारी बेअसर

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 09:07 AM

another tanker attacked in the strait of hormuz us continues bombing iran

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक बेहद खतरनाक और अनियंत्रित मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा लगातार 10 रातों से ईरान पर भीषण हवाई हमले (Air Strikes) किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद तेहरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण...

Middle East War : मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब एक बेहद खतरनाक और अनियंत्रित मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा लगातार 10 रातों से ईरान पर भीषण हवाई हमले (Air Strikes) किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद तेहरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) पर अपना दबदबा और नियंत्रण पूरी तरह कायम रखा है।

आज तड़के ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक कमर्शियल तेल टैंकर पर हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि जान बचाने के लिए चालक दल (Crew) को जलता हुआ जहाज छोड़कर भागना पड़ा। वहीं अमेरिका लगातार ईरान पर हवाई हमले कर रहा है। अमेरिका के लगातार 10 रातों तक हुए हवाई हमलों के बावजूद तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। 

 

शांतिकाल के दौरान वैश्विक स्तर पर कारोबार होने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता था। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ने के बीच ईरान के गृह मंत्री बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: 21 July Petrol-Diesel Price: आज फिर जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, फटाफट से नई रेट लिस्ट कर लें चेक

पाकिस्तान इस विवाद में अहम मध्यस्थ माना जाता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि युद्ध खत्म करने के लिए कोई नया समझौता हो सकेगा या नहीं। दोनों देशों के बीच पिछले महीने हुआ अस्थायी समझौता अब टूट चुका है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी लगभग रुक गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!