गर्लफ्रेंड को कोई दूसरा प्रोपोज ना मारे, युवक ने किया कुछ ऐसा जुगाड़

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2015 02:45 AM

article

प्यार किसी से एक बार सच्चा हो जाए तो उसे भूला पाना आसान नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक युवक ने अपनी गर्लफेंड को न खोने के ...

गोंगडांग.प्यार किसी से एक बार सच्चा हो जाए तो उसे भूला पाना आसान नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक युवक ने अपनी गर्लफेंड को न खोने के लिए ऐसा आईडिया खोजा कि उसे कोई तीसरा प्रोपोज नहीं कर सके। रिश्तों में किसी तरह का विवाद न पनपे इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका का हुलिया ही बदल डाला। असल में इसके पीछे ईष्र्या की भावना काम कर रही थी। लड़के ने लड़की को दो साल तक इतना खाने पर मजबूर किया कि वह बेहद मोटी हो गई। आकर्षक, छरहरी और दिलकश येन ताइ ने जब यू पान के साथ दक्षिण चाइना के गोंगडांग प्रांत में डेटिंग शुरू की तब उसका वजन महज सात स्टोन यानी 44 किलो था। लेकिन दो साल बाद येन का वजन लगभग दोगुना हो गया और वह 88 किलो की हो गई।
 
उसका तकरीबन 40 किलो वजन का बढऩा असल में एक योजना का हिस्सा था ताकि उसका प्रेमी अपनी प्यारी प्रेमिका को हमेशा अपने पास रख सके। महीनों तक बॉयफ्रेंड ने इस बात का ध्यान रखा कि उसकी प्रेमिका जितना खा सकती है उतना खाए। हर दिन की खुराक तय थी। 20 साल की येन को खूब नाश्ता, ढेर सारा लंच और बड़ी मात्रा में डिनर दिया गया। यहां तक कि लड़के ने उसे आधी रात में उठाकर खाने-पीने की चीजें दी ताकि दूसरे पुरुषों का उसके प्रति आकर्षण खत्म हो जाए। अब जाकर लड़के ने अपनी प्रेमिका से हाथ में गुलदस्ता थामे शादी के लिए प्रपोज किया है। भोजन के दीवाने इस रोमांटिक प्रेमी ने अपनी माशूका से शादी का प्रस्ताव भी उनकी मनपसंद रेस्तरां वाली गली में किया। इस मौके पर दोस्तों ने पसंदीदा खाना खाते हुए इस जोड़े की तस्वीरें भी लीं। खुशी से चहकते हुए येन ने प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी और फिर दोनों प्रेमियों ने एक दूसरे को चुंबन दिया। इससे मौके पर मौजूद दोस्त भी खुश नजर आए। यू पान ने वादा किया है कि शादी होने के बाद वह येन को और भी ज्य़ादा खिलाएगा।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!