खगोलविदों ने अरुण-वरुण ग्रहों के आसपास खोजे 3 नए चंद्रमा

Edited By Tanuja,Updated: 24 Feb, 2024 11:36 AM

astronomers spot 3 new tiny moons around neptune and uranus

खगोलविदों को हमारे सौर मंडल में तीन ऐसे चंद्रमा दिखे हैं जो पहले अज्ञात थे। इनमें से दो चंद्रमा वरुण और एक चंद्रमा अरुण के चारों ओर चक्कर लगा....

वाशिंगटन: खगोलविदों को हमारे सौर मंडल में तीन ऐसे चंद्रमा दिखे हैं जो पहले अज्ञात थे। इनमें से दो चंद्रमा वरुण और एक चंद्रमा अरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। हवाई और चिली में शक्तिशाली भूमि-आधारित दूरबीनों का उपयोग करके दूर स्थित इन छोटे चंद्रमाओं को देखा गया, और अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) के लघु ग्रह केंद्र ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

 

इसी के साथ वरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 16 और अरुण के चारों ओर घूम रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 28 हो गई है। इस खोज में मदद करने वाले वाशिंगटन स्थित ‘कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस' के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड ने बताया कि वरुण के नए चंद्रमाओं में से एक की ज्ञात कक्षीय यात्रा अब तक सबसे लंबी है।उन्होंने बताया कि छोटे बाह्य चंद्रमा को सूर्य से सबसे दूर स्थित विशाल बर्फीले ग्रह वरुण के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 27 साल लगते हैं। उन्होंने बताया कि अरुण की परिक्रमा कर रहा नया चंद्रमा इस ग्रह के चंद्रमाओं में संभवतः सबसे छोटा है और इसका अनुमानित व्यास केवल पांच मील (आठ किलोमीटर) है।

 

उन्होंने कहा, “हमें लगता कि अभी ऐसे कई और छोटे चंद्रमा हो सकते हैं, जिनकी खोज की जानी बाकी है।'' बता दें कि इससे पहले  नासा/जेपीएल सोलर सिस्टम डायनेमिक्स टीम के अनुसार, हमारे सौर मंडल में ग्रहों की परिक्रमा करने वाले चंद्रमाओं की वर्तमान संख्या 290 है इनमें पृथ्वी के लिए एक चंद्रमा; मंगल ग्रह के लिए दो, बृहस्पति पर 95, शनि पर 146,  यूरेनस पर  27, नेप्च्यून पर 14 और बौने ग्रह प्लूटो के लिए 5 है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!