खदान बनी मौत का कुआं; 30 खनिकों की मौत, मलबे में अब भी कई मजदूर फंसे

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 04:46 PM

at least 30 miners killed others trapped after gold mine collapses

मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य खनिक मलबे में फंस गए। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। नाना-मांबेरे प्रांत में अब्बा क्षेत्र में मंगलवार सुबह...

Bangui: सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक खदान ढहने से कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गए। बचे हुए खनिकों में से एक, फ्लोरियन गागुएंडे के अनुसार, नाना-माम्बरे प्रीफेक्चर के अब्बा इलाके में मौजूद यह छोटी और पारंपरिक तकनीक वाली खदान मंगलवार सुबह ढह गई। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी फंसे हुए अन्य खनिकों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनके जीवित मिलने की संभावना "कम होती जा रही है।"

 

उप-प्रीफेक्चर के डिप्टी मेयर, सुलेमान बी ने कहा कि बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद ढही हुई खदान से 30 शव निकाले और घायल खनिकों का इलाज किया जा रहा है। बी ने कहा, "यह बहुत दुखद है और हम संगठनों तथा नेक दिल लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं ताकि उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके जो खुद बाहर नहीं आ पा रहे हैं।"

 

घटनास्थल के फुटेज में अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य होते हुए दिखाई दे रहा है। कीचड़ से सने युवा पुरुष और महिला खनिक गड्ढे से एक शव निकालते हुए दिख रहे हैं, जबकि दर्जनों अन्य खनिक और मजदूर विशाल खदान परिसर में इधर-उधर बिखरे हुए हैं और कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं।सरकार के प्रवक्ता एवरेस्ट नगामाना ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को "राहत और सहायता पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!