रूस-यूक्रेन में रातभर बरसी मिसाइलें और ड्रोन; दोनों तरफ तबाही, कई लोगों की मौत व दर्जनों घायल

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 07:47 PM

russia ukraine exchange overnight strikes that leave 7 dead

रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की रात एक-दूसरे के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। बेलगोरोद में यूक्रेनी ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल हुए। खारकीव में रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हुई। ओडेसा में भी आठ लोग घायल बताए...

Moscow:  रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक दूसरे के ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया। इन हमलों में आम नागरिक सहित कई लोग हताहत हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रशासन के मुताबिक रूस के सीमावर्ती बेलगोरोद में यूक्रेन द्वारा किये गए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई और चार साल के एक बच्चे सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेन के क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनिएहुबोव ने बताया कि रूस ने मिसाइलों से खारकीव के साल्टिव्स्की जिले में एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

 

स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने बताया कि यूक्रेन के काला सागर स्थित बंदरगाह शहर ओडेसा और उसके आस-पास के इलाकों में रूस ने दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये जिनमें अन्य आठ लोग घायल हो गए। इस बीच, यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा आधारभूत अवसंरचना पर अपने हमले शनिवार रात को भी जारी रखे। उसने रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन खुद्रा विक्रेता 'वाइल्डबेरीज' और रूस के अंदर मौजूद अन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमले किये, जिससे ईंधन का संकट पैदा हो गया है।

 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि रात भर किए गए हमलों में खारकीव इलाके में ड्रोन के गोदामों के साथ-साथ ओडेसा बंदरगाह पर यूक्रेन की सेना के ईंधन डिपो और दूसरे सामान के भंडार को भी निशाना बनाया गया। रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने शनिवार रात यूक्रेन की ओर से क्रीमिया और काला सागर व आज़ोव सागर सहित उसके नियंत्रण वाले इलाकों पर किये गए 153 ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!