कोयला खदान में धमाका: अब तक 90 मजदूरों की गई जान, सैंकड़ों अब भी मौत के मुंह में फंसे

Edited By Updated: 23 May, 2026 05:26 PM

at least 82 dead in chinese coal mine explosion state media reports

China के शानशी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 38 अब भी अंदर फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है और राष्ट्रपति Xi Jinping ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Bejing: चीन के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण कम से कम 90 मजदूरों की मौत हो गई। बीजिंग के आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को बताया कि अब तक 201 खनिकों को बचाया गया है। गैस विस्फोट शुक्रवार शाम लिउशेन्यु कोयला खदान में हुआ। विस्फोट के बाद से बचाव अभियान जारी है। सरकारी समाचार पत्र 'चाइना डेली' की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के क्विनयुआन काउंटी में कोयला खदान में विस्फोट होने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। चीन के राष्ट्रपति शी  जिनपिंग ने व्यापक पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने और घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

Death toll has risen to 82 after a coal mine accident in Qinyuan County, north China's Shanxi Province. pic.twitter.com/o9CM6MewlX

— China Xinhua News (@XHNews) May 23, 2026

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। इससे पहले 'शिन्हुआ' ने शनिवार सुबह खबर में बताया था कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 38 लोग खदान में फंसे हुए हैं। शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव अभियान जारी है। 

 

उन्होंने हादसे के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, इसके कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए। जिनपिंग ने कहा कि इस हादसे से देशभर के प्राधिकारियों को सबक लेना चाहिए, कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें दूर करने के प्रयास तेज करने चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके। उपप्रधानमंत्री झांग गुओकिंग बचाव अभियान की निगरानी के लिए एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!