Edited By Pardeep,Updated: 08 Jun, 2026 10:21 PM

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। हालिया सैन्य झड़पों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बोलते हुए नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल फिलहाल ईरान पर अपने हमले रोक रहा है,...
इंटरनेशनल डेस्कः इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। हालिया सैन्य झड़पों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बोलते हुए नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल फिलहाल ईरान पर अपने हमले रोक रहा है, लेकिन इसे युद्ध का अंत न समझा जाए।
दुश्मन को सीधी चेतावनी
नेतन्याहू ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान या उसके सहयोगी संगठन हिजबुल्लाह ने दोबारा इजराइल पर हमला करने की हिमाकत की, तो इजराइल इसका बेहद कड़ा और मुंहतोड़ जवाब देगा। उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और इजरायली सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच सीधी सैन्य कार्रवाई देखने को मिली है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता का माहौल है। नेतन्याहू के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि इजराइल अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर दोबारा हमला करने से पीछे नहीं हटेगा।