ऑस्ट्रेलिया-चीन व्यापार रिश्तों में नई गर्मजोशी! बीजिंग पहुंचे अल्बनीज

Edited By Updated: 13 Jul, 2025 08:12 PM

australian prime minister anthony albanese visits china

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज चीन के साथ रिश्तों को नई मज़बूती देने के लिए एक सप्ताह के दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना...

International Desk: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज चीन के साथ रिश्तों को नई मज़बूती देने के लिए एक सप्ताह के दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और पुराने विवादों को पीछे छोड़ना है। शनिवार को शंघाई पहुंचे अल्बनीज ने रविवार को शंघाई पार्टी के सचिव चेन जिनिंग  से मुलाकात की। यह उनकी हाई-लेवल मुलाकातों की कड़ी की पहली बैठक थी। इसके बाद उनका चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली क्विंग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष झाओ लेजी से भी मिलने का कार्यक्रम है।

 

13 अरब डॉलर के नुकसान को रोका
अल्बनीज ने चीन के सरकारी चैनल सीजीटीएन से बातचीत में बताया कि वह ‘‘बहुत बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल’’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच बढ़ते आर्थिक रिश्तों को दिखाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक अल्बनीज शंघाई और चेंग्दू में व्यापार, पर्यटन और खेल के क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से मिलेंगे। मंगलवार को वह बीजिंग में  सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। अल्बनीज ने 2022 में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद चीन से जुड़े कई विवाद खत्म करवाए और उन व्यापार प्रतिबंधों को हटवाया, जिनसे ऑस्ट्रेलिया को हर साल करीब 13 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा था।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!