रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए बाइडेन मिलाएंगे सहयोगियों से हाथ

Edited By Updated: 23 Mar, 2022 06:06 AM

biden will join hands with allies to impose new sanctions on russia

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगी देशों से हाथ मिलाएंगे। साथ ही रूसी प्राकृतिक गैस पर यूरोपीय निर्भरता को कम करने के लिए एक नई संयुक्त कारर्वाई की घोषणा करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा

वाशिंग्टनः अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगी देशों से हाथ मिलाएंगे। साथ ही रूसी प्राकृतिक गैस पर यूरोपीय निर्भरता को कम करने के लिए एक नई संयुक्त कार्रवाई की घोषणा करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'वह (बाइडेन) रूस पर और प्रतिबंध लगाने, मौजूदा प्रतिबंधों को मजबूत करने करने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ हाथ मिलाएंगे। वह यूरोपीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने और रूसी गैस पर यूरोप की निर्भरता को कम करने को लेकर संयुक्त कारर्वाई की घोषणा करेंगे।' सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन अपने आगामी यूरोप दौरे पर यूक्रेन को सैन्य सहायता के अगले चरण पर समन्वय करेंगे।

पुतिन, मैक्रों ने यूक्रेन के मुद्दे पर की बात 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा की। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, 'रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच चल रही बातचीत सहित यूक्रेन की स्थिति पर विचारों का गहन आदान-प्रदान हुआ।' दोनों नेताओं की बाततीच मैक्रों की पहल पर हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!