खूंखार शख्स 9 साल की बच्चा से रचाने लगा शादी, किराए पर लाया बाराती ! फिर...

Edited By Updated: 25 Jun, 2025 05:06 PM

british man tried to stage a fake wedding with a 9 year old girl

डिज़्नीलैंड पेरिस में एक  39 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए  9 साल की एक बच्ची  के साथ  नकली शादी रचाने की कोशिश की। लेकिन Disney स्टाफ के प्रयास से ...

London: फ्रांस की राजधानी  डिज़्नीलैंड पेरिस में एक  39 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए  9 साल की एक बच्ची  के साथ  नकली शादी रचाने की कोशिश की। लेकिन Disney स्टाफ के प्रयास से तुरंत घटना को टाल दिया गया। आरोपी पहले से ही एक सजायाफ्ता बाल यौन अपराधी  है और ब्रिटेन में सेक्स ऑफेंडर नियमों का उल्लंघन करने के कारण वांछित है।

 

वह  लगभग  $150,000 (करीब 1.25 करोड़ रुपए) का खर्च दिखाकर शादी का मंच सजाना चाहता था। लड़की को वेडिंग ड्रेस पहनाकर तैयार किया गया था। Disney स्टाफ ने समय रहते  बच्ची को व्हाइट वेशभूषा में देखा और तुरंत मैजिक रियालिटी तोड़ दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथ मौजूद 4 अन्य वयस्कों को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को  किसी भी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। इस मामले ने न सिर्फ डिज़्नी सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता को दिखाया, बल्कि  ऑनलाइन संसेशन के लिए खतरनाक हरकतों की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!