चीन में  मौसम की दोहरी मारः बाढ़ से 37 लाख से अधिक लोग प्रभावित, गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी

Edited By Updated: 26 Jun, 2022 01:38 PM

china hit by floods and heat waves in double whammy

चीन इन दिनों दोहरे संकट की मार झेल रहा है। चीन के दक्षिण क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने दक्षिणी...

बीजिंगः चीन इन दिनों दोहरे संकट की मार झेल रहा है। चीन के दक्षिण क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने दक्षिणी चीन में हजारों लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए मजबूर किया है।  शनिवार को मिली नई जानकारी के अनुसार  दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण 37 लाख से अधिक निवासी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं अब विनाशकारी बाढ़ के बाद, बीजिंग ने अपने नागरिकों को देश में उच्च तापमान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि देश के विशाल क्षेत्रों में भयंकर लू चल रही है। 

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुआंग्शी में इस साल बाढ़ के मौसम के दौरान भारी बारिश की छह घटनाएं हुई हैं, जिसमें औसत वर्षा 490.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों की इसी अवधि में दर्ज की गई 1.6 गुना अधिक है।  एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बाढ़ और बारिश से प्रेरित आपदाओं से अबतक कम से कम 3,436 घर गिर गए हैं, जबकि इस क्षेत्र में 159,300 हेक्टेयर फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्ष र्थिक नुकसान पहले ही 12.48 अरब युआन (करीब 1.86 अरब अमेरिकी डालर) को पार कर चुका है। बाढ़ की ताजा स्थिति पर क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक, गुआंग्शी में और भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका है।

 

उधर, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शनिवार को दिन के उजाले के दौरान, इनर मंगोलिया, शानक्सी, शांक्सी, हेबेई, बीजिंग, तियानजिन, शेडोंग, हेनान, अनहुई, जिआंगसु, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, सिचुआन, चोंगकिंग, ग्वांगडोंग, फ़ुज़ियान और झिंजियांग के तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। केंद्र ने कहा कि इनमें से कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर भी पहुंच सकता है। केंद्र ने घर के बाहर निकलने और बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर में उच्च तापमान की अवधि के दौरान और उच्च तापमान के संपर्क में आने वाले श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का सुझाव दिया गया है। आपको बता दें कि चीन में चार-स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, इसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता सबसे गंभीर अलर्ट होता है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!