कोरोना ने फिर बढ़ाई चीन की टेंशन- शंघाई की 2.6 करोड़ आबादी का होगा covid टेस्ट, लॉकडाउन से परेशान हुए लोग

Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Apr, 2022 11:37 AM

china shanghai s 2 6 crore population will be tested for covid

चीन की सबसे बड़े शहर शंघाई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, लाखों लोग लॉकडाउन के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की सबसे बड़े शहर शंघाई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, लाखों लोग लॉकडाउन के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही, 7,788 ऐसे मामले भी सामने आये हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। दोनों तरह के मामले कल की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में रविवार कोरोना वायरस के कुल 4,455 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को सामने आए मामलों से अधिक हैं। हालांकि, कई देशों की तुलना में यह संख्या कम है लेकिन दैनिक मामले चीन में 2019 के अंत में वुहान में मिले मामलों के बाद सबसे ज्यादा हैं।

 

शंघाई में 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन का सामना कर रही है। पूर्वी पुडोंग क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार को घरों से निकलने की इजाजत दी जानी थी, जबकि पश्चिमी पुशी क्षेत्र में शुक्रवार से चार दिन के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। आश्वासन के बावजूद, पुडोंग में लाखों लोग लगातार घरों में कैद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई में PLA ने कुल 2,000 मेडिकल पर्सनल्स की तैनाती की है। अलग-अलग इलाकों में हजारों की संख्या में हेल्थवर्कर्स तैनात किए गए हैं। हेल्थवर्कर्स  घर-घर जाकर लोगों का कोरोना टेस्ट कर रहे हैं।

 

साथ ही लोगों को घर में ही रहने की हिदायत भी दी जा रही है। निवासियों से कहा गया है कि वे रोज़ाना covid-19 की जांच करें, घर में मास्क लगाने समेत एहतियाती उपाय करें और परिवार के सदस्यों के नजदीक जाने से बचें। वुहान में 76 दिन का लॉकडाउन लगाया था लेकिन वहां लोगों को इसे लेकर ज्यादा शिकायतें नहीं थी लेकिन शंघाई में कई लोग इसकी शिकायतें कर रहे हैं । वे सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां बता रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की सदस्य सुन चुनलैन ने आग्रह किया है कि शंघाई में जल्द से जल्द covid-19 के मामलों पर काबू करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए जाएं। चीन में covid के मामले बढ़ने के बावजूद 20 मार्च के बाद संक्रमण के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। देश में अबतक 4,638 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!