मॉस्को में समारोह स्थल पर हमले में मृतकों की संख्या 133 हुई, 11 हिरासत में

Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Mar, 2024 10:08 PM

death toll in attack on moscow venue rises to 133

रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े समारोह स्थल पर हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क : रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े समारोह स्थल पर हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह की अफगानिस्तान शाखा ने सोशल मीडिया पर एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि अधिकारियों ने हमले में सीधे तौर पर शामिल चार लोगों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी कहा हमलावर सीमा पारकर यूक्रेन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। यूक्रेन ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस हमले को ‘‘बर्बर आतंकवादी कृत्य'' करार दिया। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब देश का यूक्रेन के साथ युद्ध तीसरे साल भी जारी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!