पाकिस्तान में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो सैनिकों की मौत

Edited By Updated: 27 Jun, 2022 04:17 PM

encounter between terrorists in pakistan two soldiers killed

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी अशांत कबायली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो सैनिकों और सात...

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी अशांत कबायली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो सैनिकों और सात आतंकवादियों की मौत हो गई है। फौज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुठभेड़ रविवार को उत्तर वज़ीरिस्तान के गुलाम खान कल्ले इलाके में हुई। सेना ने कहा कि सैनिकों ने सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया और उनके पास से हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया गया है। वे सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकी हमलों को अंजाम देने में शामिल रहे हैं।

 

सुरक्षा बल आसपास के इलाके में खोज अभियान चला रहे हैं, ताकि अगर कोई आतंकी हो तो उसे खत्म किया जा सके। आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकी समूह से जुड़े थे, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) इलाके में सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है, लेकिन इस महीने के शुरू में टीटीपी ने संघर्ष विराम का ऐलान किया था, क्योंकि उसकी पाकिस्तानी सरकार के साथ बातचीत चल रही है। अफगान तालिबान इस वार्ता में मध्यस्थता करा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!