समुद्र में क्रूज पर फैला खतरनाक वायरसः 3 मौतों के बाद Saint Helena द्वीप उतारे गए 40 यात्री, दुनिया में अलर्ट

Edited By Updated: 07 May, 2026 05:49 PM

hantavirus outbreak on cruise ship 40 passengers disembark on south atlantic

दक्षिण अटलांटिक में एक क्रूज शिप पर हंतावायरस फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई बीमार हैं। करीब 40 यात्रियों को सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया। संक्रमित यात्रियों के कई देशों में पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट पर हैं और...

International Desk: दक्षिण अटलांटिक महासागर में यात्रा कर रहे एक क्रूज शिप पर खतरनाक हंतावायरस (Hantavirus) संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। अब तक इस रहस्यमयी वायरस से तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य बीमार बताए जा रहे हैं। संक्रमण फैलने के बाद करीब 40 यात्रियों को बीच यात्रा में ही सेंट हेलेना (Saint Helena) द्वीप पर उतार दिया गया। डच अधिकारियों के अनुसार, मृत यात्रियों में एक डच नागरिक भी शामिल था। उसकी पत्नी अपने पति के शव के साथ सेंट हेलेना द्वीप पर उतरी थी और बाद में कमर्शियल फ्लाइट से South Africa पहुंची। लेकिन बाद में वह भी जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

 

क्रूज संचालित करने वाली डच कंपनी ने पहले केवल महिला के उतरने की पुष्टि की थी, लेकिन अब खुलासा हुआ है कि कई अन्य यात्री भी उसी द्वीप पर उतरे थे। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य यात्री Switzerland पहुंचने के बाद हंटावायरस पॉजिटिव पाया गया। वह भी सेंट हेलेना पर जहाज से उतरा था। हालांकि उसने किन-किन जगहों की यात्रा की, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। डच अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि बाकी उतारे गए यात्री फिलहाल कहां हैं। अब स्वास्थ्य एजेंसियां यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।इसी बीच, एक ब्रिटिश यात्री को कुछ दिनों बाद Ascension Island से एयरलिफ्ट करके दक्षिण अफ्रीका ले जाया गया।

 

वहीं जहाज के डॉक्टर समेत तीन अन्य लोगों को Cape Verde के पास से यूरोप इलाज के लिए भेजा गया। हंतावायरस एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर संक्रमित चूहों या उनके मल-मूत्र के संपर्क से फैलती है। गंभीर मामलों में यह फेफड़ों और शरीर के अन्य अंगों को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब दुनिया अभी भी कई नए संक्रमणों और वैश्विक स्वास्थ्य संकटों को लेकर सतर्क है। क्रूज जहाजों पर संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा माना जाता है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में लोग लंबे समय तक एक सीमित जगह में रहते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!