एरिजोना की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी सवारों की मौत

Edited By Updated: 03 Jan, 2026 01:12 PM

helicopter crashes in arizona mountains killing 4 people aboard

अमेरिका के एरिजोना राज्य में पहाड़ी इलाके टेलीग्राफ कैन्यन के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार पूर्वाह्न हुआ। जांच एफएए और एनटीएसबी कर रही हैं।

International Desk: अमेरिका में एरिजोना के पहाड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिनाल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि यह दुर्घटना फीनिक्स से लगभग 103 किलोमीटर पूर्व में स्थित टेलीग्राफ कैन्यन के पास शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

 

शेरिफ कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 59 वर्षीय पायलट, 21 वर्षीय दो महिलाएं और 22 वर्षीय एक अन्य महिला शामिल हैं। ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (एफएए) और ‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड' (एनटीएसबी) दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!