Edited By Tanuja,Updated: 28 Feb, 2026 05:09 PM

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। ईरान ने दावा किया कि एक गर्ल्स स्कूल पर हमले में 24 छात्राओं की मौत हुई। अबू धाबी में मिसाइल के मलबे से एक व्यक्ति की जान गई। दुबई और बहरीन में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, कई...
International Desk: अमेरिका और Israel द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में हालात बेहद नाज़ुक हो गए हैं। ईरानी मिसाइल हमले के बाद दुबई और अबू धाबी में धमाके सुने गए। Dubai मरीना इलाके के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। अबू धाबी के लोगों को इमरजेंसी अलर्ट के तहत सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने की सलाह दी गई है। यूनाइटेड अरब अमीरात पर "ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के खुलेआम हमले" में एशियाई नागरिक का एक व्यक्ति मारा गया। हालांकि अधिकारियों ने इसकी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उधर, ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी शहर मीनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर कथित एयरस्ट्राइक में 24 छात्राओं की मौत हो गई। राजधानी Tehran सहित कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
Abu Dhabi में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल रोकने की कोशिश
Abu Dhabi में अधिकारियों ने बताया कि ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसके मलबे के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद United Arab Emirates ने सुरक्षा कारणों से अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा कर दी। इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ सकता है। Bahrain ने भी पुष्टि की कि उसके क्षेत्र में हमले हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के 5th फ्लीट मुख्यालय के पास तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। कुवैत और कतर में भी सायरन बजने की खबरें हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष Dmitry Medvedev ने कहा कि यह हमला बातचीत की आड़ में किया गया कदम है। नॉर्वे के विदेश मंत्री Espen Barth Eide ने कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है।यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख Kaja Kallas ने हालात को “खतरनाक मोड़” बताया और कहा कि EU अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रहा है।
मौजूदा स्थिति
- मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं।
- कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद किया है।
- अमेरिकी दूतावासों ने नागरिकों को “शेल्टर-इन-प्लेस” की सलाह दी है।
- मध्य पूर्व में यह टकराव अब बेहद गंभीर चरण में प्रवेश कर चुका है।
- आने वाले दिन क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।