Edited By Sahil Kumar,Updated: 17 Jul, 2026 06:26 PM

दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगछिंग शहर में शुक्रवार को हुए भीषण भूस्खलन में कई रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं। इस घटना के बाद 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि कई लोग मलबे में फंस गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
International Desk: दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगछिंग शहर में शुक्रवार को हुए भीषण भूस्खलन में कई रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं। इस घटना के बाद 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि कई लोग मलबे में फंस गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, अब तक कम से कम 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है और तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। सीसीटीवी के मुताबिक, भूस्खलन सुबह करीब 9:08 बजे चोंगछिंग के पेंगशुई काउंटी में हुआ। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी के नीचे गिरने के कारण 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं।
सीसीटीवी द्वारा जारी तस्वीरों में पहाड़ का एक हिस्सा रिहायशी इलाके पर गिरता हुआ दिखाई दिया। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। दुर्गम भू-भाग और दोबारा भूस्खलन की आशंका के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में बड़ी-बड़ी चट्टानें इमारतों के पास से खिसककर नीचे बहने वाली जलधारा में गिरती दिखाई दीं। लगातार बारिश के कारण यह भूस्खलन वूजियांग नदी के निकट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए वहां राहत सामग्री भेजी गई है।