17 साल के इंफ्लुएंसर ने रचाया निकाह; दुल्हन देख लोग हुए हैरान, बोले- इतनी जल्दी क्यों की शादी ? (PHOTOS)

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 11:54 AM

17 year old influencer real azan s nikkah sparks online

पाकिस्तान के 17 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर रियल अजान ने निकाह कर फैंस को चौंका दिया। उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। जहां कई लोगों ने नवदंपती को बधाई दी, वहीं कुछ यूजर्स ने कम उम्र में शादी को लेकर सवाल भी उठाए।

International Desk: पाकिस्तान के 17 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रियल अजान ने निकाह कर अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने निकाह का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि उनकी कम उम्र में शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है।

PunjabKesari

निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने व्हाइट रंग के आउटफिट पहन रखे थे। अजान सफेद कुर्ता-पायजामा और मैचिंग जैकेट में नजर आए, जबकि दुल्हन ने व्हाइट लहंगा और घूंघट के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। दुल्हन ने टीका, हैवी नेकपीस और चूड़ियों के साथ पारंपरिक श्रृंगार किया था। निकाह और मेहंदी समारोह की तस्वीरों में दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दिए। कई तस्वीरों में दुल्हन घूंघट में नजर आईं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। अजान के फैंस ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं और उनकी जोड़ी को "क्यूट कपल" तथा "मेड फॉर ईच अदर" बताया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 17 साल की उम्र में शादी करने के फैसले की आलोचना की और कहा कि इतनी कम उम्र में शादी का संदेश युवाओं पर गलत असर डाल सकता है।

PunjabKesari

अजान ने अभी तक अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी दुल्हन की पहचान को फिलहाल निजी रखा गया है। रियल अजान मनोरंजक मीम्स, फनी शॉर्ट वीडियो और रिलेटेबल व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 71.9 हजार फॉलोअर्स हैं और कम उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बनाई है। 

PunjabKesari

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!