FBI का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत कैलिफोर्निया से भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 09:17 AM

indian national harmanveer arrested in california links to bishnoi uncovered

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कनाडा से संचालित रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका को लेकर भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। एफबीआई ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के...

FBI Arrests Harmanveer Singh : अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कनाडा से संचालित रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में कथित भूमिका को लेकर भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। एफबीआई ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के अधिकारियों ने सिंह को मंगलवार को कैलिफोर्निया के स्टॉकटन से गिरफ्तार किया। 

एफबीआई ने यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा के गिरोहों को निशाना बनाकर चलाए गए समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत की। जांच एजेंसी ने कहा कि सिंह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित संलिप्तता के लिए वांछित था। 

PunjabKesari

इस संगठन पर नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने एवं वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने तथा उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। उसने बताया कि रविंदर ढांडा संगठित अपराध समूह कनाडा के वैंकूवर से संचालित होता है और उस पर अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठनों के लिए बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करने का आरोप है। 

यह भी पढ़ें: 23 July Petrol-Diesel Rate: जानें क्या फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? फटाफट से चेक कर लें पूरी लिस्ट

सिंह के खिलाफ नियंत्रित मादक पदार्थों को वितरित करने और वितरण के इरादे से उनके भंडारण की साजिश करने, उनका निर्यात करने का षड्यंत्र रचने तथा वितरण के इरादे से उन्हें रखने के आरोप में 23 जून 2026 को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी जिला अदालत के 'सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया' ने संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों से जुड़े 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 11 लोगों को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया था। इन समूहों पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। अमेरिका के न्याय विभाग ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत अभियोग में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!