अमेरिकी पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच के बाद सामने आया सच

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 08:11 AM

chinese nationals charged with using us passports

दो चीनी नागरिकों पर असली अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके मैक्सिको से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। फेडरल प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अमेरिकी न्याय विभाग...

वॉशिंगटन : दो चीनी नागरिकों पर असली अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके मैक्सिको से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। फेडरल प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि चीन के गुआंग्शी प्रांत के 44 वर्षीय जिन फू वेई और हेनान प्रांत के 47 वर्षीय शियाओदान लेई पर पासपोर्ट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

पिछले महीने गिरफ्तारी के बाद से ही ये दोनों फेडरल कस्टडी में थे और मंगलवार को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उनकी शुरुआती पेशी होनी थी। फर्स्ट असिस्टेंट अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली ने कहा, 'कस्टम अधिकारियों की मुस्तैदी की वजह से, असली अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और अब उन पर गंभीर फेडरल अपराध (फेडरल फेलोनी) के आरोप लगाए गए हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह मामला सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। जब विदेशी नागरिक गलत पहचान के साथ अमेरिका में घुसने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। हमें यह जानने का अधिकार है कि हमारी सीमा पार कौन कर रहा है और उनके इरादे क्या हैं।' आपराधिक शिकायत के साथ दायर हलफनामे के अनुसार वेई और लेई ने 26 अगस्त को मैक्सिको के लॉस काबोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कैलिफोर्निया के सांता एना में जॉन वेन एयरपोर्ट तक एक कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा की। जब वे अमेरिका के एंट्री पोर्ट पर पहुंचे, तो प्रॉसिक्यूटर का आरोप है कि दोनों ने कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारियों के सामने असली अमेरिकी नागरिकों के पासपोर्ट पेश किए। बायोमेट्रिक जांच के बाद इसका पता चला। 

न्याय विभाग के अनुसार कस्टम अधिकारियों ने पाया कि पासपोर्ट से जुड़े बायोमेट्रिक पहचानकर्ता वेई और लेई से मेल नहीं खाते थे।
दोनों चीनी नागरिकों के फेशियल रिकग्निशन स्कैन उनके द्वारा पेश किए गए अमेरिकी पासपोर्ट के स्कैन से मेल नहीं खाए। अधिकारियों को एक और गड़बड़ी का भी पता चला। फ्लाइट मैनिफेस्ट (विमान में सवार यात्रियों और क्रू की पहचान करने वाला आधिकारिक दस्तावेज) में न तो वेई का नाम था और न ही लेई का। इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अमेरिका में उनके प्रवेश की पात्रता की आगे की समीक्षा के लिए दोनों को हिरासत में ले लिया। 

जांचकर्ताओं ने वेई से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए, जिनके बारे में प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि उनसे और भी संकेत मिलते हैं कि उसने जो अमेरिकी पहचान पेश की थी, वह उसकी अपनी नहीं थी। वेई के पास एक चीनी क्रेडिट कार्ड और एक चीनी बैंक कार्ड था, जिन पर उसका अपना नाम लिखा था, न कि उस व्यक्ति का नाम जिसका अमेरिकी पासपोर्ट उसने कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।
जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट के असली मालिक का टेक्सास का एक्सपायर हो चुका ड्राइविंग लाइसेंस भी था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!