ईरान सुप्रीमो ने हेज़बुल्लाह को भेजी चिट्ठी, लिखा-इजरायल विरोधी ताकतों को मिलता रहेगा समर्थन

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 07:38 PM

iran s supreme leader vows to support anti israeli forces

मोजतबा खामेनेई ने ऐलान किया कि ईरान मिडिल ईस्ट में इजरायल विरोधी ताकतों का समर्थन जारी रखेगा। उनका संदेश टीवी एंकर द्वारा पढ़ा गया। युद्ध के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए, जिससे उनकी स्थिति पर सवाल बने हुए हैं।ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा...

International Desk: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान मिडिल ईस्ट में इजरायल विरोधी ताकतों का समर्थन जारी रखेगा। यह संदेश एक पत्र के जरिए सामने आया, जिसे लेबनान के संगठन हेज़बुल्लाह को भेजा गया था। इस पत्र को ईरान के सरकारी टीवी पर एक एंकर ने पढ़कर सुनाया। खामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि ईरान की नीति “रेजिस्टेंस” यानी इजरायल और अमेरिका के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों का समर्थन करना है, और यह नीति आगे भी जारी रहेगी।

 

हालांकि, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से मोजतबा खामेनेई एक बार भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उनके सभी संदेश अब तक लिखित रूप में ही जारी किए गए हैं, जिससे उनकी स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल के अधिकारियों का मानना है कि वह हमलों में घायल हो सकते हैं और सुरक्षा कारणों से छिपे हुए हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान का रुख स्पष्ट है कि वह इजरायल विरोधी समूहों के साथ खड़ा रहेगा। लेकिन सुप्रीम लीडर की लगातार गैरमौजूदगी और रहस्य इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक गंभीर और संवेदनशील बना रही है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!