Edited By Tanuja,Updated: 26 Apr, 2026 06:40 PM

इजराइल की सेना ने गाजा में 800 मीटर लंबी सुरंग को नष्ट किया, जिसका इस्तेमाल Palestinian Islamic Jihad कर रहा था। सुरंग में हथियार और सैन्य सामान मिले। यह ऑपरेशन क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
International Desk: इज़राइल रक्षा बल IDF ने गाजा के दक्षिणी हिस्से में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए लगभग 800 मीटर लंबी सुरंग को नष्ट कर दिया। यह सुरंग “येलो लाइन” के पूर्वी क्षेत्र में स्थित थी और इसका इस्तेमाल Palestinian Islamic Jihad द्वारा किया जा रहा था। इजराइली सेना के अनुसार, इस सुरंग के अंदर रहने के लिए बनाए गए कमरे (स्लीपिंग क्वार्टर्स), सैन्य उपकरण, हथियारों का जखीरा , टैक्टिकल वेस्ट (सुरक्षा जैकेट) व रॉकेट बरामद हुआ।
यह सभी चीजें इस बात का संकेत देती हैं कि सुरंग का इस्तेमाल हमलों की योजना और छिपने के लिए किया जा रहा था। IDF ने कहा कि यह सुरंग एक “ऑफेंसिव टनल” थी, यानी इसका उपयोग इजराइल के खिलाफ हमले करने के लिए किया जा सकता था। इस कार्रवाई से संभावित हमले को रोका गया और आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इजराइल और गाजा के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। लगातार सैन्य अभियानों और जवाबी हमलों के कारण क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।