अमेरिका में बड़ी कार्रवाई, भारत भेजी जा रही 22 किलो से ज्यादा कोकीन मियामी में जब्त

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 10:52 AM

22 kg of cocaine bound for india seized in miami in us

अमेरिका के अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) अधिकारियों ने **मियामी> में भारत भेजे जा रहे पार्सल से 22.35 किलोग्राम कोकीन जब्त की। करीब 15 लाख डॉलर मूल्य की यह खेप स्पीकर और एम्प्लीफायर में छिपाकर डोमिनिकन गणराज्य से भेजी जा रही थी।

Washington: अमेरिका के अधिकारियों ने मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक माल गोदाम से 22 किलोग्राम से अधिक कोकीन हाइड्रोक्लोराइड जब्त की है जिसकी कीमत करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर है। यह मादक पदार्थ डोमिनिकन गणराज्य से भारत भेजा जा रहा था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) के अधिकारियों ने यह मादक पदार्थ जब्त किया और इसे ''संगीत उपकरण'' के रूप में चिह्नित एक पार्सल में रखे 'स्पीकर' एवं 'एम्प्लीफायर' के भीतर छिपाया गया था।

 

यह जब्ती CBP द्वारा जारी 'ऑपरेशन स्ट्राइकर शील्ड' के तहत की गई। यह अभियान फीफा विश्व कप के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया है। सीबीपी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जांच के दौरान सीबीपी अधिकारियों को चार स्पीकर और दो एम्प्लीफायर के भीतर छिपाए गए सफेद पाउडरनुमा पदार्थ के आठ पाउच और चार पैकेट मिले। बयान के अनुसार, अधिकारियों ने पाउडरनुमा पदार्थ की मौके पर जांच की जिसमें कोकीन हाइड्रोक्लोराइड की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

 

बयान में बताया गया कि जब्त कोकीन का कुल वजन 22.35 किलोग्राम है। अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर है। सीबीपी के मियामी और टैंपा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय संचालन निदेशक डेनियल अलोंसो ने कहा, ''यह बड़ी जब्ती हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने और खतरनाक मादक पदार्थों को यहां तथा विदेशों में लोगों तक पहुंचने से रोकने की सीबीपी की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।''  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!