परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले चली गई जान, सड़क पर विस्फोट 16 वर्षीय छात्रा की मौत

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 11:14 AM

israeli strike kills palestinian girl on her way to sit exam

गाजा शहर में 11वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय छात्रा रघद हसन अशूर की इजरायली हमले में मौत हो गई। इजरायली सेना का कहना है कि उसने हमास के एक लड़ाके को निशाना बनाया था। घटना ने गाजा में जारी संघर्ष के बीच नागरिकों की सुरक्षा को लेकर...

International Desk: गाजा शहर में सोमवार को परीक्षा देने जा रही 16 वर्षीय एक छात्रा की इजराइली हमले में मौत हो गई। छात्रा के रिश्तेदारों ने यह जानकारी दी। रिश्तेदार जमील अशूर के अनुसार, रघद हसन अशूर 11वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही थी, तभी रिमाल इलाके की एक व्यस्त सड़क पर विस्फोट हो गया। हालांकि, सेना ने कहा कि उसने हमले में हमास के एक लड़ाके को निशाना बनाया था, लेकिन उसे इस दावे की जानकारी है कि इस दौरान एक ऐसे व्यक्ति को नुकसान पहुंचा जो इसमें शामिल नहीं था। फिलीस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, अशूर का शव शिफा अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मां सहित दर्जनों फ़लस्तीनी शोक जताने के लिए वहां पहुंचे। संगठन ने बताया कि इसी इलाके में हुए हमलों में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

 

इजराइल ने अक्टूबर में हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद गाजा में हमले जारी रखे हैं। सेना का कहना है कि वह हमास और अन्य ऐसे लड़ाकों को निशाना बनाती है जो उसके लिए खतरा पैदा करते हैं और उसने समूह पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है, लेकिन इस दौरान नागरिकों की भी मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा कि युद्धविराम समझौते के बाद से गाजा पट्टी में इजराइली अभियानों में 1,000 से अधिक फिलीस्तीनियों की मौत हो चुकी है। वहीं, युद्धविराम के बाद से इजराइल के पांच सैनिक मारे गए हैं। यह युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में घुसकर लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 251 लोगों को बंधक बना लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!