घर में समारोह दौरान अचानक गिर गई  छत, 11 लोगों की मौत व कई घायल

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 07:32 PM

11 people killed in roof collapse in pakistan s khyber pakhtunkhwa

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में भारी बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के समय घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर...

International Desk: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। कोहाट जिले के लाची तहसील स्थित मलागिन इलाके में एक मकान की छत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के समय घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब घर में परिवार के सदस्य एकत्रित थे। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई और करीब 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 11 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

 
रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, घायलों और मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं। मृतकों की पहचान बसमीना (50), नवाब जाना (45), फरमीना (45) और 6 वर्षीय अरहम सहित अन्य लोगों के रूप में हुई है। बता दें कि पाकिस्तान में मानसूनी बारिश लगातार तबाही मचा रही है।  2 जुलाई को पंजाब प्रांत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत और 9 लोग घायल हुए थे।  अटॉक में दीवार गिरने, शेखूपुरा में लकड़ी की छत ढहने और सरगोधा में साइनबोर्ड गिरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। 14 जून को खैबर पख्तूनख्वा में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए थे। आपदा प्रबंधन विभाग (PDMA) ने लोगों से खराब मौसम के दौरान जर्जर इमारतों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!