Ivanka Trump: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश, संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 May, 2026 09:21 AM

ivanka trump assassination plot irgc training qasem soleimani revenge attack

Ivanka Trump: अमेरिका में एक बड़ी सुरक्षा साजिश का मामला सामने आया है। दरअसल,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर गंभीर आरोप...

Ivanka Trump: अमेरिका में एक बड़ी सुरक्षा साजिश का मामला सामने आया है। दरअसल,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी इराक का नागरिक बताया जा रहा है।  रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से कथित तौर पर ट्रेनिंग संदिग्ध व्यक्ति ने इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की योजना तैयार की थी। उस पर आरोप है कि वह ईरान से जुड़ी सैन्य ट्रेनिंग से प्रभावित था और उसने इवांका ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इस हमले को बदले की भावना से जोड़कर देख रहा था। कहा जा रहा है कि वह ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था, जो साल 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। इसी बदले की भावना में आरोपी ट्रंप परिवार को तबाह करने की फिराक में था।

जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी लंबे समय से इवांका ट्रंप की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसने फ्लोरिडा स्थित उनके घर से जुड़ी जानकारियां और नक्शे इकट्ठा किए थे।

वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने कहा, 'कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद, अल-सादी लोगों से कहता फिर रहा था कि हमें इवांका ट्रंप को मारना होगा। वो कहता था कि हमें ट्रंप के पूरे घर को उसी तरह जलाकर खाक कर देना चाहिए, जिस तरह उसने हमारे घर (कमांडर सुलेमानी) को तबाह किया था।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अपने विचारों में बेहद कट्टर था और कथित तौर पर वह ट्रंप परिवार के खिलाफ हिंसक बयान भी देता रहा था। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!