जापान के उच्चतम न्यायालय ने खारिज की घोसन की अपील: मीडिया रपट

Edited By Updated: 13 Apr, 2019 09:13 PM

japan s supreme court rejects ghosn s appeal media report

निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अपील को जापान के उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्योदो न्यूज और जिजि प्रेस की खबर के अनुसार घोसन के वकीलों ने यह अपील उनकी हिरासत के खिलाफ जल्द रिहाई के लिए...

टोक्योः निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की अपील को जापान के उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्योदो न्यूज और जिजि प्रेस की खबर के अनुसार घोसन के वकीलों ने यह अपील उनकी हिरासत के खिलाफ जल्द रिहाई के लिए दायर की थी। घोसन पर अपनी आय कम दिखाने के आरोप हैं जिस कारण उन्हें हिरासत में रखा गया है।

इससे पहले निचली अदालतों ने उनसे रविवार तक दस दिन की हिरासत में पूछताछ करने का फैसला दिया था। इसी के खिलाफ घोसन ने जापान की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर की थी। खबर के अनुसार अदालत ने बिना किसी व्याख्या के उनकी अपील को खारिज कर दिया।       

               

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!