मेक्सिको में एक और पत्रकार की हत्या, इस साल अब तक मारे गए 15 पत्रकार

Edited By Updated: 23 Aug, 2022 10:26 AM

journalist killed in mexico 15th to die so far this year

दक्षिणी मेक्सिको में एक ऑनलाइन स्थानीय समाचार कार्यक्रम चलाने वाले पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में इस साल अभी तक...

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिणी मेक्सिको में एक ऑनलाइन स्थानीय समाचार कार्यक्रम चलाने वाले पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में इस साल अभी तक 15 मीडिया कर्मियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दक्षिणी राज्य गूरेरो में अभियोजकों ने सोमवार को बताया कि राज्य की राजधानी चिलपेंसिंगो में फ्रेडिड रोमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोमन का कार्यक्रम ‘द रिएयलटी ऑफ गूरेरो' राज्य की राजनीति पर केंद्रित था।

 

गूरेरो में मादक तस्करों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़पें आम हैं। अभियोजकों ने रोमन की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी है। वहीं, स्थानीय मीडिया का कहना है कि उनके वाहन के अंदर उन्हें गोली मारी गई। गौरतलब है कि 2022 मेक्सिको में पत्रकारों के लिए सबसे खराब साल रहा है, जिसे अब युद्ध क्षेत्र के बाहर पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है। रोमन सहित देश में इस साल अभी तक 15 मीडिया कर्मियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!