Kenya: ओवरटेक की कोशिश में बेकाबू हुआ ट्रक, तीर्थयात्रियों से भरी वैन को रौंदा, 13 लोगों की मौ/त

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 05:30 PM

kenya truck loses control while attempting to overtake and runs over van

केन्या के तटीय शहर मोम्बासा जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये लोग तीर्थयात्री थे।

नैरोबीः केन्या के तटीय शहर मोम्बासा जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये लोग तीर्थयात्री थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना आधी रात के बाद सलामा इलाके में हुई।

एक ट्रक चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुआ और ट्रक अनियंत्रित होकर मुड़ गया और कई वाहनों से टकरा गया। इनमें तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक वैन भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि वैन का चालक और कम से कम 12 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वैन में कुल कितने तीर्थयात्री सवार थे और क्या कोई व्यक्ति हादसे में बचा है। मोम्बासा के कैथोलिक आर्चडायोसीज़ के आर्चबिशप मार्टिन किवुवा ने बताया कि तीर्थयात्री नैकुरू काउंटी में स्थित एक प्रार्थना स्थल की ओर जा रहे थे, जो केन्या की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में है। अफ्रीका में सड़क दुर्घटनाएं एक बड़ी समस्या है। इन हादसों के लिए अक्सर खराब रखरखाव वाले वाहन, अत्यधिक गति और खराब सड़क परिस्थितियों को जिम्मेदार माना जाता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!