बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 11:17 PM

bus full of passengers plunges into river fears that many have drowned

बांग्लादेश में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 40 से 50 यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। यह घटना राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर शाम करीब 5:15 बजे हुई, जिसके बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

नेशनल डेस्क : बांग्लादेश में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब करीब 40 से 50 यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। यह घटना राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर शाम करीब 5:15 बजे हुई, जिसके बाद बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

फेरी पर चढ़ते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ढाका जा रही बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पंटून से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरी। अधिकारियों के अनुसार, बस करीब 30 फीट गहराई में डूब गई है।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय प्रशासन के अनुसार बस फेरी पर चढ़ने के लिए इंतजार कर रही थी, तभी एक छोटी फेरी ने पंटून को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बस संतुलन खो बैठी और नदी में गिर गई। इस दौरान कुछ यात्री तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग बस के अंदर ही फंसे होने की आशंका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

  • फायर सर्विस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची
  • रिवर पुलिस और फेरी प्रशासन भी बचाव कार्य में जुटा
  • गोताखोरों की टीम बस को खोजने में लगी रही
  • ढाका और आसपास से अतिरिक्त टीमें बुलाई गईं

कुछ लोग बचाए गए, कई लापता

अब तक कुछ यात्रियों को जिंदा बाहर निकाला गया है, लेकिन बाकी लोगों का क्या हुआ, यह अभी साफ नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हालात गंभीर बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!