मोगादिशु हवाई अड्डे के बाहर भीषण विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 12 Jan, 2022 06:52 PM

large explosion outside mogadishu airport at least 8 killed

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नौ...

मोगादिशुः सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। मदीना अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर अब्दुलकादिर आदम ने हताहतों की संख्या के संबंध में जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से गुजर रहे संयुक्त राष्ट्र के काफिले को निशाना बनाया गया है।

 

विस्फोट बेहद कड़ी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे की ओर जाने के रास्ते की जांच चौकी पर हुआ। अमीन एम्बुलेंस सेवा के संस्थापक अब्दुलकादिर अदान ने ट्वीट किया है कि मोगादिशु में ‘‘लोगों के हताहत होने से वह बहुत दुखी हैं।'' उन्होंने मौके पर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों की तस्वीर भी साझा की है। अल कायदा से जुड़ा आतंकवादी संगठन अल शबाब जिसका सोमालिया के कई हिस्सों पर नियंत्रण है, अकसर राजधानी के महत्वपूर्ण इलाकों में धमाकों को अंजाम देता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!