Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 04:04 PM
चीन में एक व्यक्ति ने होटल के बिल भरने से बचने के लिए एेसा खतरनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए...
बीजिंगः चीन में एक व्यक्ति ने होटल के बिल भरने से बचने के लिए एेसा खतरनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक शख्स टेलिफोन के तार के सहारे होटल से भागता दिख रहा है। हालांकि, शख्स तार के सहारे भागने के दौरान बीच में ही अटक गया है। वीडियो एक चीनी शख्स का है। बिल भरने से बचने के लिए उसने अपनी जान दांव पर लगा दी। कई लोगों को पहली बार वीडियो देखने पर ऐसा लगा कि यह किसी के स्टंट का वीडियो है।
खबरों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा शख्स होटल के 19वें फ्लोर से भागने की कोशिश कर रहा है। बाद में फायर डिपार्टमेंट ने उसे बचा लिया। पास में मौजूद लोगों ने अलार्म बजाकर इसके बारे में सूचना दी थी। हालांकि, शख्स की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। एक यूट्यूब यूजर ने कमेन्ट करते हुए कहा है कि शख्स को गो प्रो खरीद लेना चाहिए, ताकि वह ऐसे स्टंट करके पैसे कमा सके। एक शख्स ने लिखा- चीन में स्पाइडरमैन देखा गया।