मंगल की मिट्टी में छिपा हो सकता है सूक्ष्म जीवों का संसार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 08:21 AM

mars can be hidden in the soil of the world of micro organisms

मंगल ग्रह की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों का संसार छुपा हो सकता है। एक शोध में वैज्ञानिकों ने लाल ग्रह के वातावरण से मिलते-जुलते दक्षिणी अमरीका के अटाकामा रेगिस्तान में जीवन की खोज की है। अमरीका की वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस...

वाशिंगटन (प.स.): मंगल ग्रह की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों का संसार छुपा हो सकता है। एक शोध में वैज्ञानिकों ने लाल ग्रह के वातावरण से मिलते-जुलते दक्षिणी अमरीका के अटाकामा रेगिस्तान में जीवन की खोज की है। अमरीका की वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस रेगिस्तान में विशेष प्रकार का बैक्टीरिया खोजा है।


पृथ्वी के इस सबसे शुष्क क्षेत्र में रहने वाला यह बैक्टीरिया लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के बाद फिर से जी उठता है। वैज्ञानिक यह पता करने में जुटे थे कि यह क्षेत्र सूक्ष्म जीवों का स्थायी आवास है या नहीं। 


प्रोसीडिंग ऑफ द नैशनल एकैडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में छपे शोध में साफ हो गया कि विश्व के सबसे प्रतिकूल वातावरण में भी सूक्ष्म जीव जीवित रह सकते हैं। 2015 में शोधकर्ताओं ने पहली बार अटाकामा पर शोध किया था।


वहां से जुटाए गए मिट्टी के नमूनों के जीनोम का विश्लेषण किया गया। शोध में वैज्ञानिकों ने कई तरह के सूक्ष्म जीवों की प्रजाति का पता लगाया जो उस अवस्था में भी जीवित थे। 2016 और 2017 में दोबारा उस क्षेत्र का अध्ययन किया गया। इस शोध में सामने आया कि मिट्टी में नमी खत्म होने के बाद सूक्ष्म जीव निष्क्रिय हो जाते हैं। बारिश होने पर यह बैक्टीरिया वापस जीवित हो जाता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!