सैन्य अफसरों वाले हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में आंतकी हमलाः रेस्तरां में महिला को रोकते ही भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत व 21 घायल(Video)

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 03:51 PM

moscow restaurant bombing kills three

रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्तरां में बम विस्फोट में कथित महिला हमलावर समेत तीन लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गए। महिला विस्फोटक लेकर रेस्तरां में घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। मामले की जांच जारी है।

Moscow: रूस की राजधानी मॉस्को के प्रतिष्ठित बाल्जी रोसी (Balzi Rossi) रेस्तरां में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी गई है। रूसी टेलीग्राम चैनलों के अनुसार, विस्फोट के समय रेस्तरां में एक निजी शादी समारोह चल रहा था, जिसमें रूस के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल थे। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रूसी एयरोस्पेस फोर्सेज (VKS) के कमांडर-इन-चीफ जनरल अलेक्जेंडर चाइको भी इस समारोह में मौजूद थे। हालांकि रूसी सरकार या रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

 

प्रारंभिक रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक महिला विस्फोटक लेकर रेस्तरां में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में कथित महिला हमलावर, एक सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कुछ प्रो-क्रेमलिन टेलीग्राम चैनलों का दावा है कि यह घटना किसी हमले की नहीं बल्कि गैस रिसाव (Gas Leak) के कारण हुई। फिलहाल विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि यह पुष्टि होती है कि समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे, तो यह घटना रूस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकती है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!