पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 03:38 PM

9 police personnel killed in northwest pakistan attack

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में पुलिस चौकी पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाया। मुठभेड़ में 9 सुरक्षाकर्मी और 15 आतंकवादी मारे गए, जबकि 28 जवान घायल हुए। मुख्यमंत्री ने घटना की रिपोर्ट मांगी और घायलों के बेहतर...

Peshawar: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में नौ सुरक्षा कर्मियों और 15 आतंकवादियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह अभियान बुधवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के जवाब में शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि हंगू स्थित पुलिस चौकी पर हमले के बाद सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए थे। हालांकि, अतिरिक्त जवानों को लेकर जा रहा वाहन भी आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में 15 आतंकवादी भी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने आतंकवादी हमले की निंदा की और घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने मृतक पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल पुलिसकर्मियों को समुचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए और अभियान में मारे गए सुरक्षा कर्मियों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जाए।

 

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण अशांति का सामना कर रहा है। संघीय सरकार का आरोप है कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद अफगानिस्तान से लगने वाले इस सीमावर्ती प्रांत में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!