UAE में भी नवरात्रि की मची धूम, मॉल में गरबा देख खुशी से झूम उठे लोग (Video)
Edited By Tanuja,Updated: 26 Sep, 2022 05:18 PM
भारत में सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। नवरात्रि पूजा व इस उत्सव दौरान किए जाने वाले खास नृत्य गरबा की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में...
दुबईः भारत में सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। नवरात्रि पूजा व इस उत्सव दौरान किए जाने वाले खास नृत्य गरबा की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब धूम मची हुई है। इस बार अरब देश UAE का लुलु हाइपरमार्केट भी नवरात्रि उत्सव के रंग में नजर आया । यहां अचानक से जब कलाकारों ने गरबा शुरू किया तो मॉल में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। यही नहीं मॉल में शॉपिंग कर रहे लोग सबकुछ भूल कर खुद भी गरबा कलाकारों के साथ नाचने लगे। कुछ ही देर में UAE के इस प्रसिद्ध मॉल में नवरात्रि उत्सव का माहौल बन गया।
मॉल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जहां कुछ लोग जहां खुशी से झूमते दिखे वहीं कुछ लोग भारत के इस प्रसिद्ध नृत्य का आनंद लेते व वीडियो बनाते नजर आए। बता दें कि भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्सोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में नवरात्रि को मनाने का तरीका एक दूसरे से काफी अलग है। नौ दिनों तक मंदिरों में मां देवी के पूजन की धूम रहेगी। इस दौरान लोग देवी मां को खुश करने के लिए 9 दिनों का उपवास रखते हैं। भक्ति में सराबोर करने वाले इस त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है।

Related Story

विदेशी महिला ने जमकर की भारत की तारीफ; विरोधियों को सुनाई खरी-खरी, इस एक लाइन ने तो मचा दिया भूचाल...

BRICS समिट में मिटी दूरियांः ट्रंप को ठेंगा दिखा ईरान-यूएई फिर बने दोस्त, पेजेश्कियान बोले- ‘बीती...

नेपाल की तबाही के मलबे से मिला नोटों का अंबार; लाल कपड़े और हैंडबैग से निकला खजाना, देखकर अवाक् रह...

एयर होस्टेस ने यात्री को लिखा ऐसा खत; पढ़ते ही भर आईं आंखें; 75 लाख लोगों ने देखा वीडियो

कनाडाई किराएदार ने की बारबेक्यू पार्टी, भारतीय मकान मालकिन ने रोका तो खुद हुई गिरफ्तार, देखें Video

Syria : कोबानी जेल में कैदियों ने किया विद्रोह, फिर लगी आग; 7 लोगों की मौ'त से मचा हड़कंप

ईरानी पत्रकार ने PM मोदी और भारत की तारीफों के बांधे पुल; पाक आर्मी चीफ को किया बेइज्जत, कहा-मिस्टर...

UK में पहली बार हुई गंगा आरती, लंदन में टेम्स नदी पर हजारों लोगों ने जलाए दीप, भारत की आस्था का...

Japan: शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'डुजुआन' ने मचाई भारी तबाही, रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण आई भीषण...

बजरंगबली का जबरदस्त भक्त है ये विदेशी शख्स; हनुमान चालीसा सुनाकर जीता दिल, नीम करोली बाबा पर भी कही...