Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 10:52 AM
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के संबोधन की कड़ी आलोचना की है।
सोल: उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के संबोधन की कड़ी आलोचना की है। योंग ने कहा कि संरा में ट्रप का संबोधन भौंकने की तरह लग रहा था। संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका उ. कोरिया को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए वह मजबूर हो सकता है। उन्होंने कहा,‘‘कुत्ता भौंकता है, काफिला चलता रहता है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘अगर ट्रप भौंककर हमें डराने के बारे में सोच रहे हैं तो वह निश्चित ही सपना देख रहे हैं।‘’ योंग शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि वह उस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति के संरा में संबोधन तथा उ. कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइल परीक्षणों को लेकर क्या कहते हैं।
आपको बतां दे कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के खिलाफ बहुत कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने उत्तर कोरिया को पूरी तरह से नष्ट कर देने की चेतावनी दी और वहां के शासको को अपराधियों का गिरोह बताया।