अमेरिका में यात्री विमान क्रैश होकर जंगल में गिरा; फैल गई भीषण आग, पायलट ने पहले दे दिया था संकेत

Edited By Updated: 27 Jul, 2024 11:16 AM

northern wyoming plane crash causes fatalities sparks wildfire

नेपाल के बाद अमेरिका में विमान क्रैश होने से हादसे वाले स्थान पर जंगल में भीषण आग लग गई जिससे कई लोगों के मारे जाने की आशंका है । हालांकि मौतों की स्पष्ट संख्या ...

New York:  नेपाल के बाद अमेरिका में विमान क्रैश होने से हादसे वाले स्थान पर जंगल में भीषण आग लग गई जिससे कई लोगों के मारे जाने की आशंका है । हालांकि मौतों की स्पष्ट संख्या का अभी पता नहीं चल सका है।  दुर्घटना अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में हुई जहां विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोगों की मौत होने के साथ ही जंगल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कैंपबेल काउंटी के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब विमान व्योमिंग की सीमा के पास स्थित जिलेट शहर में उड़ान भर रहा था।

 

उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कैंपबेल काउंटी के अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने 'जिलेट न्यूज रिकॉर्ड' को बताया कि हादसे से पहले विमान के पायलट ने आपात संदेश भेजकर बताया था कि विमान में कुछ गड़बड़ी होने के संकेत दिए थे। उन्होंने बताया कि बाद में इलाके के लोगों ने फोन कर संभावित दुर्घटनास्थल के पास से धुआं उठता दिखने की जानकारी दी।

 

अधिकारियों के मुताबिक, विमान के दुर्घनाग्रस्त होने से जिलेट के आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि विमान की मदद से इलाके में पानी का छिड़काव कर लपटों पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए अपनी एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की है।  स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए अपनी एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!