हमेशा जीने का सपना या धोखा: अरबपतियों का नया खेल ‘अमरत्व’ का कारोबार ! विशेषज्ञ बोले- इसमे खतरे ज्यादा और फायदे कम

Edited By Updated: 18 Sep, 2025 02:00 PM

now preparations are underway to sell  immortality

क्या आप हमेशा जीवित रहने के लिए पैसे खर्च करेंगे? सिलिकॉन वैली के कई अरबपति अब सिर्फ टेक्नोलॉजी बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ‘अमरत्व’ बेचने की तैयारी कर...

International Desk: क्या आप हमेशा जीवित रहने के लिए पैसे खर्च करेंगे? सिलिकॉन वैली के कई अरबपति अब सिर्फ टेक्नोलॉजी बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ‘अमरत्व’ बेचने की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा आस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों सैमुएल कॉर्नेल,  यूनीवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (UNSW), सिडनी, ब्रूक निकेल, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी और सीन डॉकिंग, मोनाश यूनिवर्सिटी सिडनी ने अपनी एक रिसर्च रिपोर्ट में किया है।

 

 अमरत्व का नया बाजार

  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मशरूम पाउडर, विशेष आहार और सप्लीमेंट्स को प्रमोट कर रहे हैं।
  • दावा किया जा रहा है कि ये उम्र को उलट सकते हैं या जीवनकाल बढ़ा सकते हैं।
  • आइस बाथ, सौना, क्रायोथेरेपी और रेड लाइट थैरेपी जैसे तरीके भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

 

वैज्ञानिकों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि यह उद्योग लोगों के बुढ़ापे और मौत के डर  को भुनाकर मुनाफा कमा रहा है। अब तक किसी इंसान के अमर होने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं  है। डार्विन के सिद्धांत के अनुसार, जीवन का मकसद लंबा जीना नहीं, बल्कि  प्रजनन और अनुकूलन है।विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि  प्रमाण के बजाय मुनाफे पर जोर दिया जा रहा है और ज्यादातर दावे बिना वैज्ञानिक आधार के। अनावश्यक टेस्ट का खतरा, जैसे पूरे शरीर का एमआरआई, जो स्वस्थ लोगों को भी भ्रम और खर्च में डाल सकता है। लंबी उम्र को रोकथाम बताना जबकि सच्ची रोकथाम टीकाकरण, सही उम्र में कैंसर जांच, व्यायाम, नींद और संतुलित आहार में है।

 

ओवरडायग्नोसिस का डर
ज्यादा टेस्ट कराने से “ओवरडायग्नोसिस” हो सकता है यानी ऐसी समस्याएँ मिल सकती हैं जो कभी नुकसान नहीं करतीं। इसके चलते मरीजों को बेवजह इलाज और तनाव झेलना पड़ सकता है।विशेषज्ञों ने चेताया कि उम्र बढ़ने को बीमारी मानना न केवल  उम्रवाद (Ageism)  को बढ़ावा देता है, बल्कि असली स्वास्थ्य सेवाओं से ध्यान भी हटा सकता है।
 
विशेषज्ञों के अनुसार लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए ये चीजें सबसे ज्यादा काम करती हैं 

  • नियमित  व्यायाम 
  • पौष्टिक  आहार 
  • भरपूर नींद 
  • गहरे  मानवीय संबंध 
  • वैज्ञानिक चिकित्सा तक समान पहुंच 

 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!