इमरान पर फूटा मौलाना का गुस्सा, बोले-पाक सरकार की उलटी गिनती शुरू

Edited By Updated: 20 Nov, 2019 12:28 PM

pak cleric leading anti govt protest gives pm imran warning

पाकिस्तान में इमरान सरकार को गिराने की कवायद दिन ब दिन तेज होती जा रही हैं। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ...

इस्लामाबादः पाकिस्तान में इमरान सरकार को गिराने की कवायद दिन ब दिन तेज होती जा रही हैं। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान काफी समय से इमरान सरकार को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान की जनता ने सत्तारूढ़ शासन को हटाने के लिए JUI-F के अभियान को सफलतापूर्वक संगठित किया और अब इमरान सरकार अपनी उलटी गिनती शुरू कर दे।

PunjabKesari

पाकिस्तान समाचार डॉन के मुताबिक, बन्नू में सिट-इन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, जेयूआई-एफ प्रमुख ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा या तो सरकार देश को संभालने में असमर्थ है या फिर किसी एजेंड़े के तहत देश को नष्ट करने का काम कर रही है। उन्होंने इस दौरान खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के 'गोर्बाचेव' बनने की कोशिश कर रहे हैं। रहमान ने प्रधानमंत्री को चेतावनी दी और कहा, 'आपकी जड़ें कट गई हैं, आप हिल गए हैं, अब अपने दिनों को गिनें।'

PunjabKesari

पार्टी के आजादी मार्च के बारे में बात करते हुए, जिसका समापन इस्लामाबाद में हुआ था, उन्होंने कहा कि JUI-F राजधानी में बिना किसी उद्देश्य के नहीं गया था, न ही यह बिना किसी उद्देश्य के लौटा। बता दें कि जेयूआई-एफ के हजारों कार्यकर्ताओं ने देशभर से आजादी मार्च निकाला था और इस्लामाबाद पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक इमरान खान के इस्तीफ की मांग करते हुए धरना भी दे दिया था। उस दौरान मौलाना ने अपने संबोधन में कहा था कियुद्ध जारी रहेगा। हम पीछे नहीं हट सकते। सभी राजनीतिक दल हमारे संपर्क में हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!